Movie prime

IIT BHU के गणित विभाग में रामानुजन हॉल का हुआ उद्घाटन, शोध और संवाद को मिलेगा नया मंच

 
IIT BHU के गणित विभाग में रामानुजन हॉल का हुआ उद्घाटन, शोध और संवाद को मिलेगा नया मंच
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी I IIT BHU के गणितीय विज्ञान विभाग में मंगलवार, 27 मई 2025 को नवनिर्मित रामानुजन हॉल का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रोफेसर अमित पात्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर उन्होंने विभागीय ब्रोशर का भी अनावरण किया। यह आयोजन IIT BHU की शैक्षणिक अधोसंरचना को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

IIT BHU के गणित विभाग में रामानुजन हॉल का हुआ उद्घाटन, शोध और संवाद को मिलेगा नया मंच

IIT BHU के निदेशक ने रामानुजन हॉल की भूमिका को बताया प्रेरणादायक

मुख्य अतिथि प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि रामानुजन हॉल की स्थापना IIT BHU में गणितीय शोध, संवाद और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह हॉल अकादमिक गतिविधियों का एक सशक्त केंद्र बनेगा।

IIT BHU में प्रो. पुनीता बत्रा ने दी रामानुजन पर प्रेरक व्याख्यान

विशिष्ट अतिथि प्रो. पुनीता बत्रा, जो हरिश-चंद्र अनुसंधान संस्थान, प्रयागराज से हैं, ने जीनियस रामानुजन और गणित में उनका योगदान विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने IIT BHU के विद्यार्थियों को रामानुजन की जीवन यात्रा और गणितीय योगदानों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

IIT BHU के गणित विभाग में रामानुजन हॉल का हुआ उद्घाटन, शोध और संवाद को मिलेगा नया मंच

IIT BHU के गणित विभागाध्यक्ष ने बताया रामानुजन हॉल का उद्देश्य

गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सुबीर दास ने स्वागत भाषण में बताया कि रामानुजन हॉल का उद्देश्य IIT BHU में शैक्षणिक आयोजनों जैसे संगोष्ठियों, कार्यशालाओं और व्याख्यानों को एक समर्पित मंच प्रदान करना है, जिससे छात्रों और शोधार्थियों को लाभ मिलेगा।

IIT BHU के वरिष्ठ शिक्षकों और छात्रों ने समारोह में की भागीदारी

रामानुजन हॉल के उद्घाटन समारोह में IIT BHU के अधिष्ठाता (फैकल्टी अफेयर्स) प्रो. एन.के. मुखोपाध्याय, प्रो. एल.पी. सिंह, प्रो. संजय कुमार पांडेय, चीफ प्रॉक्टर प्रो. संजय सिंह, संयुक्त कुलसचिव श्रीमती स्वाति बिस्वास, प्रो. चंदना रथ, प्रो. संतोष कुमार उपाध्याय, प्रो. अशोक जी. गुप्ता, प्रो. विनीत सिंह समेत अनेक शिक्षक, छात्र और कर्मचारी उपस्थित रहे।