मैं ही असली पत्नी हूं...पति की मौत के बाद ‘पत्नी’ पर बवाल, BSA ऑफिस में पहुंची दो महिलाओं की दावेदारी से मचा हड़कंप
Mar 28, 2026, 10:48 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
वाराणसी। पति की मौत के महज तीन महीने बाद ही एक महिला को अपने हक के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। मामला चोलापुर क्षेत्र का है, जहां प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक रामवृक्ष की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी मिथिलेश देवी अब न्याय की गुहार लगा रही हैं।
बीएसए ऑफिस पहुंची महिला ने लगाई गुहार
मिथिलेश देवी अपने परिजनों के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कार्यालय पहुंचीं। हाथ में पति से जुड़े सभी दस्तावेजों की फाइल लेकर उन्होंने अधिकारियों के सामने खुद को रामवृक्ष की असली पत्नी बताया।
उन्होंने अधिकारियों को फोटो और कागजात दिखाते हुए कहा कि सभी आधिकारिक रिकॉर्ड में उनका और उनके बच्चों का ही नाम दर्ज है।
दूसरी महिला कर रही पत्नी होने का दावा
मिथिलेश देवी का आरोप है कि उनके पति की मृत्यु के बाद एक दूसरी महिला खुद को रामवृक्ष की पत्नी बताकर विभाग को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने बताया कि वह महिला गाजीपुर के सैदपुर क्षेत्र की रहने वाली है और पहले से ही शादीशुदा है। इसके बावजूद वह झूठा दावा कर सरकारी लाभ लेने की कोशिश कर रही है।
रिकॉर्ड में दर्ज है असली पत्नी का नाम
मृतक रामवृक्ष चोलापुर के पलकहा प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। 11 दिसंबर को उनकी असामयिक मृत्यु हो गई थी। मिथिलेश देवी का कहना है कि विभागीय दस्तावेजों में उनके नाम के अलावा किसी अन्य महिला का उल्लेख नहीं है, जिससे उनका दावा मजबूत होता है।
बीएसए ने दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा
इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि कोई भी व्यक्ति फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी लाभ नहीं ले सकता।
उन्होंने आश्वासन दिया कि महिला के आवेदन को संबंधित फाइल में संलग्न कर लिया गया है और जांच के बाद ही किसी को लाभ दिया जाएगा।