Movie prime

वाराणसी के 13 मंडलों में हुई अहम बैठक, मिशन-2027 के लिए BJP ने कसी कमर

 
वाराणसी के 13 मंडलों में हुई अहम बैठक, मिशन-2027 के लिए BJP ने कसी कमर
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को महानगर के सभी 13 मंडलों में आत्मनिर्भर मंडल बैठकों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में बागेश्वरी मंडल की बैठक महानगर कार्यालय, गुलाब बाग में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करने तथा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के कारण यहां के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी अन्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक है। उन्होंने कहा कि संगठन की मासिक बैठकें छूटे हुए कार्यों को पूरा करने और कमियों को दूर करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

c

उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का स्पष्ट निर्देश है कि शक्ति केंद्रों को मजबूत बनाकर संगठन को और अधिक सशक्त किया जाए। साथ ही कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, नीतियों और विकास कार्यों से जोड़ने के लिए डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आह्वान किया।

प्रदीप अग्रहरि ने कार्यकर्ताओं से पन्ना प्रमुखों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखने, प्रत्येक शक्ति केंद्र पर बैठकें आयोजित करने तथा मिशन-2027 की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि काशी का कार्यकर्ता जब कोई संकल्प लेता है तो वह पूरे राष्ट्र का संकल्प बन जाता है।

c

बैठक में मंडल प्रभारी चंद्रशेखर उपाध्याय ने मंडल पदाधिकारियों से संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की। वहीं महानगर आईटी संयोजक पंकज चतुर्वेदी ने डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम की जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इसे अपने मोबाइल के माध्यम से शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया। बैठक का संचालन सत्यप्रकाश जायसवाल ने किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, पार्षद सिद्धनाथ शर्मा, सुशील गुप्ता, राजेंद्र यादव, कांति दीक्षित, प्रमील पाण्डेय, योगेश वर्मा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

c