काशी में बंगाली समाज की महिलाओं ने उतारी मां गंगा की आरती, बंगाल में BJP की प्रंचड बहुमत से जीत की कामना
वाराणसी में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले भारतीय जनता पार्टी की जीत की कामना को लेकर विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। गंगा घाट पर बंगाली समाज से जुड़ी और भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने मां गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भव्य आरती उतारी।
शंखनाद के साथ गूंजे जयकारे
आरती के दौरान महिलाओं ने शंख बजाकर और जयकारे लगाकर माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। पारंपरिक वेशभूषा में शामिल महिलाओं ने पहले से ही जीत का उत्सव मनाना शुरू कर दिया और ‘कमल’ खिलने की कामना की।
मां गंगा से प्रचंड बहुमत की प्रार्थना
महिला कार्यकर्ताओं ने गंगा नदी के तट पर एकजुट होकर प्रार्थना की कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा को प्रचंड बहुमत प्राप्त हो और एक मजबूत सरकार का गठन हो सके।
घाट पर दिखा उत्साह और आस्था
पूरे आयोजन के दौरान घाट का वातावरण भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा। शंखनाद, मंत्रोच्चार और आरती के बीच महिलाओं ने मां गंगा के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए चुनाव परिणामों के लिए अपनी उम्मीदें जताईं।
