Movie prime

प्रशिक्षण कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को मंत्री रविंद्र जायसवाल ने दिया संगठन को मजबूत करने का मंत्र, बोले- कार्यकर्ता ही ताकत है

 
..
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के तहत रविवार को शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के राजर्षी मंडल के कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शिवपुर स्थित कादम्बनी लॉन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के स्टाम्प मंत्री Ravindra Jaiswal ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यशाला में मंत्री रविंद्र जायसवाल ने मंडल के पार्षदों और पदाधिकारियों को संगठनात्मक प्रशिक्षण देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से राष्ट्रहित में कार्य करते हैं। उन्होंने कहा, “भाजपा के कार्यकर्ता हैं तो संगठन है और संगठन ही देश के समग्र विकास का आधार है।”

 

,,
 योजनाओं के लाभ पर दिया जोर

मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के जरिए आम जनता को मुफ्त आवास, राशन, आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाएं मिल रही हैं, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंच रहा है।

इस अवसर पर पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह, महानगर उपाध्यक्ष मधुकर चित्रांश, महानगर महामंत्री नवीन कपूर, विधानसभा संयोजक अरविंद सिंह, कमलेश झा, मंडल अध्यक्ष विवेक पांडेय सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा पार्षदगण, पूर्व पार्षद, मंडल पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।