वाराणसी में BJP प्रदेश अध्यक्ष ने चलाया स्वच्छता अभियान, मांडवी तालाब की साफ-सफाई कर किया पौधारोपण
वाराणसी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के मांडवी तालाब, मंडुआडीह में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि स्वच्छ भारत केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण और साफ-सुथरा परिवेश देश की प्रगति और समृद्धि की पहचान है। हर नागरिक को अपने आसपास की स्वच्छता के लिए जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। केंद्रीय मंत्री ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण बेहद आवश्यक है। प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और हरियाली दोनों मिलकर स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, महापौर अशोक तिवारी, महानगर अध्यक्ष, प्रदीप अग्रहरि, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, अभिषेक त्रिपाठी, अरविंद पटेल, अजय सिंह मुन्ना, गोविंद दास गुप्ता, सुरेश पटेल गुड्डू, गौरव पटेल, राजू वर्मा, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, प्रमिल पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।
