Movie prime

भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने अक्षिता संग लिए सात फेरे, महादेव की नगरी काशी में रचाई शादी

 
अकाश
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप विवाह बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अक्षिता राज के साथ वाराणसी में आयोजित एक भव्य समारोह में सात फेरे लिए। दोनों मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के सासाराम के रहने वाले हैं। शादी समारोह वाराणसी के प्रसिद्ध Taj Ganges में आयोजित किया गया, जहां करीब 300 से अधिक मेहमानों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन को बेहद खास और पारंपरिक अंदाज में सजाया गया था।

शिव मंदिर थीम पर सजा वेन्यू

शादी के लिए होटल परिसर को शिव मंदिर की थीम पर सजाया गया था, जिसने समारोह को और भी आकर्षक बना दिया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मेहमानों के प्रवेश के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। वेन्यू में प्रवेश केवल QR कोड स्कैन करने के बाद ही दिया गया।

शादी की रस्मों से पहले आकाश दीप अपने परिवार के साथ शाम करीब 7:30 बजे होटल पहुंचे। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह कार्यक्रम शुरू हुआ।

बारात में जमकर थिरके आकाश दीप

सोशल मीडिया पर शादी समारोह के कई फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में आकाश दीप अपनी बारात में दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। उनकी खुशी और उत्साह ने समारोह की रौनक को और बढ़ा दिया।

वाराणसी के विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विवाह की सभी रस्में संपन्न कराईं। वरमाला के बाद दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।

तिलक समारोह में पहुंचे थे भोजपुरी सितारे

जानकारी के अनुसार, 22 जून की रात आकाश दीप के घर तिलक समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में भोजपुरी गायक Gunjan Singh और अभिनेत्री Kajal Raghwani भी शामिल हुई थीं, जिससे समारोह की भव्यता और बढ़ गई।

टीम इंडिया के उभरते तेज गेंदबाज हैं आकाश दीप

आकाश दीप भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अब तक भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 35.78 की औसत से 28 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्होंने एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया है।

हालांकि उन्होंने अभी तक भारत के लिए वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है। घरेलू क्रिकेट में बंगाल की ओर से खेलने वाले आकाश दीप ने 49 प्रथम श्रेणी मैचों में 169 विकेट हासिल किए हैं।