Movie prime

वाराणसी में चिताला के संरक्षण की पहल, गंगा में छोड़ी जाएंगी 2 लाख मछलियां
 

 
 वाराणसी में चिताला के संरक्षण की पहल, गंगा में छोड़ी जाएंगी 2 लाख मछलियां
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की राज्यमीन चिताला के संरक्षण और गंगा में उसकी संख्या बढ़ाने के लिए मत्स्य विभाग गुरुवार, 19 नवंबर को संत रविदास घाट पर रिवर रैंचिंग कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसके तहत गंगा में करीब एक लाख चिताला और एक लाख भारतीय मेजर कार्प मछलियों के बच्चे छोड़े जाएंगे। कार्यक्रम में महापौर अशोक तिवारी और जिला पंचायत प्रशासक पूनम मौर्या शामिल होंगी। 

रिवर रैंचिंग में मछलियों के बच्चों को नदी में छोड़ा जाता है, ताकि वे अपने प्राकृतिक आवास में बढ़ सकें। मत्स्य विभाग के अनुसार, इस पहल का मकसद गंगा में मछलियों की संख्या बढ़ाने के साथ जलीय जैव विविधता का संरक्षण करना है।

मत्स्य विभाग के उप निदेशक सुरेश कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम से गंगा में चिताला की संख्या बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। चिताला जैसी मछलियां नदी की खाद्य शृंखला का अहम हिस्सा हैं। विभाग का कहना है कि नदी का पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के साथ मछुआरों और मत्स्य पालकों की आजीविका को ध्यान में रखकर यह पहल की जा रही है।