Movie prime

INTACH वाराणसी चैप्टर की ओर से विरासत सप्ताह का शुभारंभ, विद्यर्थियों ने किया धरोहरों का भ्रमण

Varanasi: INTACH वाराणसी चैप्टर ने 19–25 नवंबर 2025 तक चलने वाले विरासत सप्ताह की शुरुआत उत्साहपूर्वक की। उद्घाटन पर सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, बाबतपुर के छात्रों ने गुरुधाम मंदिर, कर्दमेश्वर महादेव मंदिर और कुंड का भ्रमण कर सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व की जानकारी प्राप्त की।

 
cc
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : INTACH वाराणसी चैप्टर द्वारा आयोजित विरासत सप्ताह (19–25 नवंबर 2025) का शुभारंभ बुधवार को उत्साहपूर्वक किया गया। उद्घाटन दिवस पर सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, बाबतपुर के लगभग 100 विद्यार्थियों ने गुरुधाम मंदिर का भ्रमण किया और इसकी सांस्कृतिक तथा ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसी क्रम में करीब 100 विद्यार्थियों ने कर्दमेश्वर महादेव मंदिर एवं कर्दमेश्वर कुंड का अवलोकन किया और इसके प्राचीन महत्व से अवगत हुए।

INTACH वाराणसी चैप्टर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 19 से 25 नवंबर के बीच विरासत संरक्षण तथा जागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

x

कार्यक्रमों की रूपरेखा

- 19–20 नवंबर: विद्यार्थियों के लिए गुरुधाम मंदिर और कर्दमेश्वर महादेव मंदिर का भ्रमण।

- 21–22 नवंबर: मिट्टी के बर्तनों और पारंपरिक खिलौनों के निर्माण का प्रशिक्षण।

- 23 नवंबर: अध्याय सदस्यों द्वारा स्वर्वेद मंदिर व मार्कंडेय महादेव मंदिर का अवलोकन।

- 24 नवंबर: काशी के द्वादश आदित्य पर विशेष प्रस्तुति।

- 25 नवंबर (समापन दिवस): पेशवा हवेली, राजाघाट में भव्य संगीत कार्यक्रम।

चैप्टर संयोजक अशोक कपूर ने बताया कि INTACH वर्षभर विरासत संरक्षण से जुड़े अनेक कार्यक्रम संचालित करता है, लेकिन विरासत सप्ताह के माध्यम से विशेष रूप से अधिक से अधिक लोगों तक काशी की प्राचीन धरोहरों और सांस्कृतिक समृद्धि की जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।

वर्ष 2025 के विरासत सप्ताह का सफल समन्वयन अदिति गुलाटी द्वारा किया जा रहा है। INTACH का उद्देश्य इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं और सदस्यों को भारतीय विरासत के प्रति संवेदनशील बनाना और काशी की ऐतिहासिक धरोहरों की महत्ता को व्यापक स्तर पर उजागर करना है।