Movie prime

नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह का शुभारंभ, सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास

 
नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह का शुभारंभ, सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में सोमवार को नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने योग प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास किया।

c

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। योग प्रशिक्षक दिनेश कुमार मौर्य एवं आरती सिंह के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया।

योग को वैश्विक पहचान दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को : दयाशंकर मिश्र

आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जो आज पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है तथा आज दुनिया के अनेक देशों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

c

योग को जन-जन तक पहुंचा रही योगी सरकार : हंसराज विश्वकर्मा

एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में योग, आयुष और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। योग आज लोगों की दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा बनता जा रहा है और यह शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

c

बड़ी संख्या में लोगों की रही सहभागिता

कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. नितेश श्रीवास्तव, एसडीएम पवन कुमार सिंह, बीएसए संजय यादव, दिनेश यादव, पारस यादव पप्पू , विनोद यादव गप्पू समेत आयुष, शिक्षा एवं अन्य विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।