Movie prime

मां को अंतिम श्रद्धांजलि देने काशी आईं Jacqueline Fernandez, गंगा में किया अस्थि विसर्जन
 

 
 मां को अंतिम श्रद्धांजलि देने काशी आईं Jacqueline Fernandez, गंगा में किया अस्थि विसर्जन
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। धार्मिक नगरी वाराणसी में बॉलीवुड अभिनेत्री Jacqueline Fernandez ने गुपचुप तरीके से पहुंचकर अपनी मां की अस्थियों का पवित्र गंगा में विधि-विधान से विसर्जन किया। अभिनेत्री ने इस यात्रा को पूरी तरह निजी रखा और आम श्रद्धालुओं की तरह धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया।

बताया जा रहा है कि जैकलिन फर्नांडीज शहर पहुंचने के बाद पहले Taj Hotel & Convention Centre में ठहरीं। इसके बाद वह सीधे गंगा घाट की ओर रवाना हो गईं। घाट पर पहुंचकर वह नाव के जरिए गंगा के बीच पहुंचीं और Kashi Vishwanath Temple के सामने अपनी मां की अस्थियों का विसर्जन किया।

इस दौरान वाराणसी के आचार्य विकास पाण्डेय के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इस अवसर पर कुछ स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

पूरी यात्रा के दौरान जैकलिन ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे को कपड़े से ढंक रखा था, ताकि वह बिना किसी भीड़-भाड़ के सामान्य श्रद्धालु की तरह पूजा-अर्चना कर सकें। घाट पर मौजूद कई लोगों को शुरुआत में इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि वहां बॉलीवुड की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री मौजूद हैं।

अस्थि विसर्जन के बाद जैकलिन ने संक्षेप में कहा कि उन्हें सनातन धर्म और भारतीय परंपराओं के प्रति गहरी आस्था है। उन्होंने कहा, “हमें सनातन धर्म बहुत पसंद है, इसलिए हम अपनी मां की अस्थियों को लेकर काशी आए हैं।” उनके अनुसार गंगा के पवित्र जल में अस्थि विसर्जन करना उनकी मां को श्रद्धांजलि देने का एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक निर्णय था।