Movie prime

CM योगी की माता पर टिप्पणी से नाराज जय भारत मंच, अब्दुल्लाह सालीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग

 
CM योगी की माता पर टिप्पणी से नाराज जय भारत मंच, अब्दुल्लाह सालीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : जय भारत मंच के काशी प्रांत के प्रांत अध्यक्ष उपेंद्रनाथ सिंह गुड्डू के नेतृत्व में आज सुबह 11 बजे वाराणसी जिलाधिकारी कार्यालय में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर मौलाना अब्दुल्लाह सालीम द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान जय भारत मंच के जिला अध्यक्ष हरिशंकर सिंह, महिला जिला अध्यक्ष सुषमा सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष रितेश सिंह सहित मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुलूस के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।

v

प्रमुख मांगें  

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मांग की कि मौलाना अब्दुल्लाह सालीम के खिलाफ तुरंत कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें देशद्रोही घोषित कर देश निकाला दिया जाए। उपेंद्रनाथ सिंह गुड्डू ने कहा कि जो लोग हिंदुओं को निशाना बनाकर नफरत फैला रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे अराजक तत्व समाज में अशांति फैलाने का काम कर रहे हैं।

v

सुषमा सिंह ने कहा कि अब्दुल्लाह सालीम ने जो शब्द योगी आदित्यनाथ की मां के लिए इस्तेमाल किए, वह किसी भी महिला के लिए शर्मनाक है। उन्होंने पूछा कि अगर वही शब्द उनकी मां के लिए कहे जाते तो उन्हें कैसा लगता। उन्होंने कहा कि चाहे किसी भी समुदाय या जाति की महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए। जिलाधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जय भारत मंच ने चेतावनी दी है कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

v

कार्यक्रम में पंकज सिंह, विमल कुमार सिंह, अतुल सिंह, आकाश मिश्रा, तेज बहादुर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, ऊषा परिहर, काजल तिवारी, सरस्वती मिश्रा आदि प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।