Movie prime

जनदबाव का असर: कमलापति त्रिपाठी पार्क से हटाया गया मदर डेयरी बूथ

 
जनदबाव का असर: कमलापति त्रिपाठी पार्क से हटाया गया मदर डेयरी बूथ
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। नगर निगम ने पं. कमलापति त्रिपाठी प्रतिमा पार्क में लगाए गए मदर डेयरी के मिल्क बूथ को रातों-रात हटा दिया। कांग्रेस और कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन से जुड़े लोगों ने जब नगर निगम कार्यालय पहुंचकर विरोध पत्र सौंपने की कोशिश की, तो उन्हें बताया गया कि अब इसकी जरूरत नहीं है, क्योंकि बूथ पहले ही हटा दिया गया है और सफाई भी पूरी कर दी गई है। नगर निगम ने इस गलती के लिए खेद जताया।

इस पूरे प्रकरण में सोशल मीडिया पर उठी आवाज़, जनप्रतिरोध और सत्याग्रह की चेतावनी ने अहम भूमिका निभाई। इससे पहले, सिगरा स्टेडियम से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सम्पूर्णानंद का नाम हटाने के मामले में भी जनता के दबाव का प्रभाव देखने को मिला था।

जनदबाव का असर: कमलापति त्रिपाठी पार्क से हटाया गया मदर डेयरी बूथ

नगर निगम ने इसे प्रशासनिक चूक बताते हुए गलती स्वीकार की और भविष्य में ऐसी गलतियों से बचने का आश्वासन दिया। कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन ने नगर निगम के इस त्वरित निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया और इसे जनभावना की जीत बताया।

नगर निगम पहुंचे विरोध जताने वाले प्रमुख लोगों में विजय शंकर पांडे, प्रजानाथ शर्मा, डॉ. अनिल उपाध्याय, विजयशंकर मेहता, शैलेन्द्र सिंह, बैजनाथ सिंह, सीताराम केसरी, वैभव त्रिपाठी, डॉ. उमापति उपाध्याय, आनंद मिश्रा, पुनीत मिश्रा, सुवाष राम, अनुराग मिश्रा, गुरु प्रसाद यादव सहित कई अन्य लोग शामिल थे।