जोगीरा सारा रारा रा...होली की मस्ती में मदमस्त नजर आए बनारसी, जमकर उड़े रंग-गुलाल, विदेशी भी फगुआ के रंग में रंगे
वाराणसी। पूरे देश में जहां रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं महादेव की नगरी काशी में इस पर्व का अलग ही रंग देखने को मिला। सुबह से ही शहर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। कहीं रंगों की बौछार हुई तो कहीं गुलाल उड़ाया गया। 'जोगीरा सरा रारा रा' और 'रंग बरसे' जैसे गीतों पर लोग जमकर थिरके और दिल खोलकर होली खेली।
गंगा घाटों पर खास रौनक देखने को मिली। देश-विदेश से आए पर्यटक भी काशी की होली में पूरी तरह रंगे नजर आए। विदेशी सैलानी भी अबीर-गुलाल से सराबोर होकर स्थानीय लोगों के साथ उत्सव का आनंद लेते दिखे।
शहर के हर मोहल्ले और नुक्कड़ पर होली का हुड़दंग नजर आया। लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते और शुभकामनाएं देते दिखाई दिए। युवक-युवतियां ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर झूमते-नाचते नजर आए। आइए एक नजर डालते वाराणसी में होली के जश्न में डूबे हुए काशीवासी की तस्वीरों इन पर...
देखें तस्वीरें













