Movie prime

हापुड़ में पत्रकार मोहम्मद नसीम की पीट-पीटकर हत्या, दिवाली के विज्ञापन मांगने को लेकर हुआ विवाद

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पत्रकार मोहम्मद नसीम की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात जरौठी रोड स्थित एक आटा मिल के पास हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद नसीम हापुड़ की आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले थे। रविवार दोपहर करीब दो बजे वह जरौठी रोड स्थित एक आटा मिल पर गए थे। आरोप है कि वहां विज्ञापन को लेकर उनकी कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कथित तौर पर नसीम के साथ मारपीट की गई। इस घटना में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन को लेकर विवाद
पुलिस अधीक्षक हापुड़ मधुवन कुमार सिंह के अनुसार, जनवाणी के पत्रकार नसीम (60) दिवाली का विज्ञापन मांहने फ्लोर मिल पर गए थे, जहां उनसे और उनके साथी के साथ मारपीट की गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं हॅास्पिटल में नसीम की मौत हो गई। इस मामले में दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।