Movie prime

वाराणसी के 70वें मंडलायुक्त होंगे के. विजयेंद्र पांडियन, एस. राजलिंगम को कानपुर की जिम्मेदारी
 

 
वाराणसी के 70वें मंडलायुक्त होंगे के. विजयेंद्र पांडियन, एस. राजलिंगम को कानपुर की जिम्मेदारी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत वाराणसी और कानपुर के मंडलायुक्तों की तैनाती में बदलाव की जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कानपुर के मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन को वाराणसी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, वाराणसी के मंडलायुक्त एस. राजलिंगम को कानपुर भेजा गया है। पांडियन वाराणसी के 70वें मंडलायुक्त होंगे।

चंदौली के सीडीओ और गोरखपुर के डीएम रह चुके हैं पांडियन

2008 बैच के आईएएस अधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन की पहली तैनाती इटावा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर हुई थी। इसके बाद वे चंदौली के मुख्य विकास अधिकारी रहे। उन्होंने बलिया, कानपुर देहात और बलरामपुर में जिलाधिकारी की जिम्मेदारी भी संभाली। वर्ष 2017 में वे कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बने और मार्च 2018 में गोरखपुर के जिलाधिकारी नियुक्त किए गए। जनवरी 2025 में उन्होंने कानपुर के मंडलायुक्त का कार्यभार संभाला था।

वाराणसी में डीएम से मंडलायुक्त बने थे राजलिंगम

2009 बैच के आईएएस अधिकारी एस. राजलिंगम ने अप्रैल 2025 में कौशल राज शर्मा से वाराणसी के 69वें मंडलायुक्त का कार्यभार संभाला था। इससे पहले वे नवंबर 2022 से वाराणसी के जिलाधिकारी थे। राजलिंगम इससे पहले सोनभद्र, कुशीनगर, सुल्तानपुर और औरैया में भी जिलाधिकारी रह चुके हैं।