Movie prime

काल भैरव मंदिर के पास एक्टिव जेबकतरा गैंग! भीड़ में चुपके से काट रहें बैग

वाराणसी में काल भैरव मंदिर के आसपास जेबकतरे सक्रिय हो गए हैं। भीड़ का फायदा उठाकर ब्लेड से बैग काटकर चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। स्थानीय लोग और पर्यटक दोनों शिकार बन रहे हैं। पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

 
जेबकतरा गैंग
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: कोतवाली थाना अंतर्गत काल भैरव मंदिर और आसपास के इलाकों में जेबकतरे गिरोह के सक्रिय होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में शातिर ब्लेड से बैग काटकर नकदी और जरूरी दस्तावेज पार कर रहे हैं।

रविवार को चौखंभा निवासी युवती आकृति जौहरी इस गिरोह का शिकार हो गईं। वह काल भैरव मंदिर के पीछे से भाट गली की ओर जा रही थीं, तभी उन्हें पता चला कि उनके पिट्ठू बैग को ब्लेड से काट दिया गया है। बैग से करीब 3 हजार रुपये, क्रेडिट कार्ड और आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज गायब थे। 

स्थानीय लोगों के अनुसार, मंदिर क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं अब रोजमर्रा की बात बनती जा रही हैं। खासकर इन दिनों काशी में बढ़ी पर्यटकों की भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरे गिरोह खुलेआम वारदात को अंजाम दे रहा है।

लोगों का कहना है कि काल भैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और मजबूत किए जाने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी के बाद अब पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है, जिससे श्रद्धालु और पर्यटक सुरक्षित महसूस कर सकें।