Movie prime

पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे वाराणसी 

पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र तीन दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंच रहे हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट से आगमन के बाद सर्किट हाउस में ठहरेंगे और मड़ियाहूं में रिश्तेदारों से मुलाकात करेंगे। दौरे के बाद बुधवार को दिल्ली लौटेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाएं कड़ी कर दी हैं।

 
पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र सोमवार से तीन दिवसीय काशी दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (बाबतपुर एयरपोर्ट) पहुंचेंगे। यहां से सीधे सर्किट हाउस जाएंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।

मंगलवार को सुबह 10 बजे वह जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं क्षेत्र स्थित अपने रिश्तेदार के आवास के लिए रवाना होंगे। दिनभर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल रहने के बाद वह देर शाम पुनः वाराणसी लौट आएंगे और सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

दौरे के अंतिम दिन बुधवार को वह दोपहर 3:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।