काशी सांसद रोज़गार महाकुंभ 2025: 9-10 दिसम्बर वाराणसी में 20,000 से अधिक नौकरियों का अवसर
वाराणसी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार नए साल में प्रदेश के युवाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है। मिशन रोज़गार के तहत वाराणसी में “काशी सांसद रोज़गार महाकुंभ-2025” का आयोजन 9 और 10 दिसम्बर 2026 को किया जाएगा। यह पूर्वांचल के युवाओं के लिए रोज़गार के नए द्वार खोलेगा।
इस दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर में देश-विदेश की लगभग 300 राष्ट्रीय व बहुराष्ट्रीय कंपनियां हिस्सा लेंगी और 20,000 से अधिक युवाओं को मौके पर नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकतम वार्षिक पैकेज 3.60 लाख रुपये तक होगा।
आयोजन स्थल
सरकारी आईटीआई, करौंदी (वाराणसी)
प्रमुख भाग लेने वाली कंपनियां
- एल एंड टी
- इफ्को
- एक्सिस बैंक
- वर्धमान टेक्सटाइल
- स्विगी लिमिटेड
- ब्लिंकिट
- क्वेस कॉर्प
- एमआरएफ चेन्नई
- एसआईएस इंडिया लिमिटेड
- श्रीराम पिस्टन एंड रिंग
- एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा
- होटल ताज
- टाटा मोटर्स, महिंद्रा, टीवीएस
- उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक
- ओरबेल इलेक्ट्रॉनिक्स
- आरके सोलर
- यूपी राज्य परिवहन निगम (संविदा चालक भर्ती)
- डिक्सन इंटरनेशनल नोएडा
- विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंक, ऑटोमोबाइल, सिक्योरिटी, टेक्सटाइल, फुटवियर, रियल एस्टेट, सेल्स-मार्केटिंग, आईटी सॉफ्टवेयर, एजुकेशन आदि सेक्टर की प्रतिष्ठित कंपनियां।
कौन ले सकता है हिस्सा?
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक, एमबीए, बीबीए, होटल मैनेजमेंट, एलएलबी, डी.फार्मा, बी.फार्मा, एम.फार्मा सहित सभी शैक्षणिक एवं प्रोफेशनल डिग्री धारक निःशुल्क भाग ले सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- रोज़गार संगम पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- आयोजन स्थल पर ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन
- जिला प्रशासन द्वारा जारी QR कोड स्कैन करके भी निःशुल्क पंजीकरण संभव
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार बेहतर औद्योगिक नीति, कानून-व्यवस्था, कनेक्टिविटी और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण बड़ी कंपनियां खुद वाराणसी आकर युवाओं को रोज़गार दे रही हैं। यह महाकुंभ पूर्वांचल के बेरोज़गार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर साबित होगा।
