Movie prime

काशी तमिल संगमम-4 का आज नमो घाट पर होगा भव्य शुभारंभ, CM योगी और तमिलनाडु के राज्यपाल होंगे शामिल

 
kashi Tamil
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

उत्तर और दक्षिण भारत के बीच सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करने वाला काशी तमिल संगमम का चौथा संस्करण आज से काशी में शुरू हो गया है। यह भव्य आयोजन 15 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें तमिलनाडु और पुदुच्चेरी से आए 1400 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इस वर्ष आयोजन की थीम है “कर्पोम तमिल” यानी ‘आइए तमिल सीखें’, जिसके केंद्र में तमिल भाषा और उसकी समृद्ध संस्कृति को रखा गया है।

नमो घाट पर भव्य शुभारंभ

शाम 5 बजे वाराणसी के नमो घाट पर काशी तमिल संगमम का भव्य उद्घाटन होगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि, पुदुच्चेरी के उपराज्यपाल के. कैलासनाथन सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन समारोह में काशी और तमिलनाडु के पारंपरिक कलाकारों ने संयुक्त प्रस्तुति देकर भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता का अद्भुत संगम दिखाया।

तमिलनाडु से पहला जत्था वाराणसी पहुँचा

काशी तमिल संगमम में शामिल होने के लिए तमिलनाडु से प्रतिनिधियों का पहला जत्था मंगलवार को बनारस स्टेशन पहुँचा। यहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने सभी डेलिगेट्स का पारंपरिक और शानदार स्वागत किया।

डेलिगेट्स का काशी दर्शन: क्या होगा खास?

1. हनुमान घाट पर आगमन

सभी डेलिगेट्स सबसे पहले हनुमान घाट पहुंचेंगे, जहां गंगा स्नान, दक्षिण भारतीय मंदिरों में दर्शन–पूजन, घाटों और मंदिरों के इतिहास की जानकारी
दी जाएगी।

2. काशी विश्वनाथ धाम

इसके बाद प्रतिनिधि सीधे काशी विश्वनाथ धाम जाएंगे, जहां, बाबा विश्वनाथ का दर्शन, माँ अन्नपूर्णा रसोई में प्रसाद/भोजन किया जाएगा।

3. बीएचयू में एकेडमिक कार्यक्रम

तत्पश्चात सभी डेलिगेट बीएचयू (BHU) पहुंचेंगे। यहाँ वे शैक्षणिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे, विश्वविद्यालय के विभिन्न ऐतिहासिक स्थानों का भ्रमण करेंगे।