Movie prime

काशी तमिल संगमम : CM योगी के आगमन पर आज शहर में रहेगा रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर होगा नो व्हीकल जोन

 
Chhath Puja Traffic Diversion
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। काशी तमिल संगमम कार्यक्रम और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए वाराणसी पुलिस प्रशासन सतर्क मोड में आ गया है। कार्यक्रम के दौरान शहर के कई मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया जाएगा, जबकि राजघाट पुल पर किसी भी प्रकार के वाहन का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सोमवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने नमो घाट पहुंचकर सुरक्षा तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए और सभी व्यवस्थाओं को सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने को कहा।

कड़ी सुरक्षा के बीच बैरिकेडिंग और चेकिंग व्यवस्था

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर मजबूत बैरिकेडिंग, डीएफएमडी (डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर), और सघन चेकिंग–फ्रिस्किंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी सर्विलांस के माध्यम से पूरे इलाके की लगातार निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को सुरक्षा जांच पार करने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।

पुलिस, पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों की व्यापक तैनाती

पुलिस आयुक्त ने बताया कि सुरक्षा को चाक–चौबंद बनाने के लिए आईपीएस अधिकारियों, सिविल पुलिस, यातायात पुलिस, पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों की पर्याप्त तैनाती की गई है।

शहर के होटल और ढाबों की गहन चेकिंग की जा रही है, सभी आगंतुकों के पहचान पत्र की अनिवार्य जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।

सोशल मीडिया और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी तेज

पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी तरह की गलत जानकारी या अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। संवेदनशील इलाकों में रूफटॉप ड्यूटी लगाई गई है और भीड़ नियंत्रण के लिए रस्सों का उपयोग करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

VIP मूवमेंट के दौरान वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह

पुलिस आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान यातायात बाधित न हो, इसके लिए लोगों को वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वीआईपी मूवमेंट को सुचारू रखने के लिए सभी मार्गों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।

ब्रीफिंग में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध राजेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।