Movie prime

काशी विद्यापीठ : 17 फरवरी से शुरू होंगी एम.ए. इतिहास और हिन्दी की परीक्षाएं, शोध प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

 
काशी विद्यापीठ : 17 फरवरी से शुरू होंगी एम.ए. इतिहास और हिन्दी की परीक्षाएं, शोध प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एम.ए. इतिहास एवं इतिहास पुरातत्व तृतीय सेमेस्टर तथा एम.ए. हिन्दी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 फरवरी से आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक होंगी। विस्तृत समय सारिणी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विश्वविद्यालय ने शोध प्रवेश परीक्षा 2023-24 का परिणाम घोषित कर दिया है। कार्यवाहक कुलसचिव दीप्ति मिश्रा ने बताया कि अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mgkvp.ac.in या सीधे लिंक http://phdresult.mgkvpvonline.org पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। सफल अभ्यर्थियों को प्रवेश की आगे की प्रक्रिया के लिए विश्वविद्यालय के शोध निदेशक से संपर्क करने की सलाह दी गई है।