काशी विद्यापीठ: एम.पी.एड. तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा की तारीख बदली
Jan 5, 2026, 20:34 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
Facebook
Profile
Join Now
Instagram
Profile
Join Now
Varanasi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 07 जनवरी को आयोजित होने वाली एम.पी.एड. (तृतीय सेमेस्टर) की परीक्षा अब 08 जनवरी को अपराह्न 01 बजे से 04 बजे तक संपन्न होगी।
परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि 07 जनवरी को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) आयोजित की जानी है, जिसके दृष्टिगत एम.पी.एड. तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि एम.पी.एड. तृतीय सेमेस्टर के अतिरिक्त अन्य सभी परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत आयोजित की जाएंगी।
