Kashi Vidyapith : व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध
Jun 26, 2025, 19:29 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
Facebook
Profile
Join Now
Instagram
Profile
Join Now
Varanasi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (Kashi Vidyapith) में सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न व्यवसायिक पाठ्यक्रमों (Professional courses) की प्रवेश परीक्षा 29 और 30 जून को आयोजित होने जा रही है। प्रवेश सेल के समन्वयक प्रो. बंशीधर पाण्डेय ने बताया कि इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (Admit card) विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://mgkvpadmission.samarth.edu.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
उन्होंने अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे समय पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें। यह परीक्षा विश्वविद्यालय के विभिन्न व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है, जो छात्रों को उनके करियर को नई दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
