Movie prime

काशी विद्यापीठ की टीम में जगह बनाने का मौका, बॉक्सिंग-बॉलीवॉल खिलाड़ियों के ट्रायल जल्द

 
काशी विद्यापीठ की टीम में जगह बनाने का मौका, बॉक्सिंग-बॉलीवॉल खिलाड़ियों के ट्रायल जल्द
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के क्रीड़ा परिषद की ओर से विश्वविद्यालय की बॉक्सिंग (महिला/पुरुष) और बॉलीवॉल (पुरुष) टीम के चयन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। बॉक्सिंग टीम का चयन 29 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से तथा बॉलीवॉल पुरुष टीम का चयन 6 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे से क्रीड़ा परिषद में किया जाएगा।

विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की सचिव डॉ. ऊर्जस्विता सिंह ने बताया कि टीम चयन में विश्वविद्यालय परिसर के साथ एनटीपीसी, गंगापुर परिसर और भैरव तालाब परिसर के खिलाड़ियों को भी शामिल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि संस्थागत छात्र अंतर्महाविद्यालयीय प्रतियोगिता 2026-27 के लिए पात्र खिलाड़ियों को चयन के दौरान आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। इनमें इलिजिबिलिटी प्रोफार्मा, हाईस्कूल की अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र, इंटरमीडिएट की अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र, अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र, फीस रसीद, आधार कार्ड, अपार आईडी की छायाप्रति और चार पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं।

इच्छुक खिलाड़ी चयन प्रक्रिया और आवश्यक जानकारी के लिए क्रीड़ा परिषद में डॉ. राधेश्याम राय, प्रभारी-बॉक्सिंग (महिला/पुरुष) एवं बॉलीवॉल (पुरुष) से संपर्क कर सकते हैं।