Movie prime

काशी विद्यापीठ के स्नातक छात्रों को डिग्री पूरी करने का आखिरी मौका, 30 अक्टूबर तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म
 

 
 काशी विद्यापीठ के स्नातक छात्रों को डिग्री पूरी करने का आखिरी मौका, 30 अक्टूबर तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने शैक्षिक सत्र 2021-22 में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय ने ऐसे विद्यार्थियों को अपनी डिग्री पूरी करने का अंतिम अवसर प्रदान किया है, जिनकी पाठ्यक्रम पूर्ण करने की निर्धारित अवधि समाप्त हो चुकी है। कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, शैक्षिक सत्र 2021-22 में नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत बीए, बीकॉम, बीएससी और बीबीए पाठ्यक्रमों में पंजीकृत विद्यार्थी इस विशेष अवसर का लाभ उठा सकेंगे। ऐसे छात्रों को छठे वर्ष में प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षाओं में शामिल होने की अनुमति दी गई है।

15 से 30 अक्टूबर तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म

विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि पात्र विद्यार्थी 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को प्रति प्रश्नपत्र (बैक पेपर) 500 रुपये परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।

सत्र 2026-27 की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ होगी परीक्षा

परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, इस विशेष अवसर के तहत आवेदन करने वाले छात्रों की परीक्षाएं शैक्षिक सत्र 2026-27 की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ आयोजित की जाएंगी।

विश्वविद्यालय के इस निर्णय से उन विद्यार्थियों को अपनी अधूरी स्नातक डिग्री पूरी करने का एक और मौका मिलेगा, जो निर्धारित समय के भीतर पाठ्यक्रम पूरा नहीं कर सके थे। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम अवसर है। ऐसे में पात्र छात्रों को निर्धारित समयसीमा के भीतर परीक्षा फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।