Movie prime

काशी विद्यापीठ में छात्रावास आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 20 जुलाई तक ऑफलाइन करें आवेदन
 

 
 काशी विद्यापीठ में छात्रावास आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 20 जुलाई तक ऑफलाइन करें आवेदन
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (एमजीकेवीपी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रावास प्रवेश आवंटन की आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब मुख्य परिसर के छात्र-छात्राएं 20 जुलाई 2026 तक ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के निर्देश पर स्नातक द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम वर्ष, स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष तथा पीएचडी के छात्र-छात्राओं को दोबारा आवेदन का अवसर दिया गया है। इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर संबंधित छात्रावास के गृहपति/गृहस्वामिनी कार्यालय में 20 जुलाई तक जमा कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि छात्रावास नियमावली भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड करनी होगी। नियमावली के अनुसार 10 रुपये के एफिडेविट या ई-स्टाम्प पेपर पर आवश्यक घोषणा तैयार कर आवेदन पत्र के साथ जमा करना अनिवार्य होगा।

ये दस्तावेज करना होगा जमा

आवेदन पत्र के साथ अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज संलग्न करने होंगे—

  • सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की प्रतियां
  • सत्र 2026-27 की प्रवेश शुल्क रसीद
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • विद्यार्थी एवं माता-पिता का आधार कार्ड
  • चार पासपोर्ट आकार के फोटो

मुख्य गृहपति ने स्पष्ट किया कि यदि आवेदन पत्र के साथ कोई भी आवश्यक दस्तावेज संलग्न नहीं होगा, तो आवेदन स्वतः निरस्त माना जाएगा।