Movie prime

काशी विद्यापीठ के छात्र शिवम को मिला राष्ट्रीय हरित गौरव पुरस्कार, बोले- पर्यावरण बचाना हम सभी की जिम्मेदारी

 
काशी विद्यापीठ के छात्र शिवम को मिला राष्ट्रीय हरित गौरव पुरस्कार, बोले- पर्यावरण बचाना हम सभी की जिम्मेदारी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग के छात्र शिवम कुमार को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर, नवाचारी एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए ‘राष्ट्रीय हरित गौरव पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान श्री कल्पतरु संस्थान की ओर से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत आयोजित पर्यावरण महाकुंभ में प्रदान किया गया।

जयपुर स्थित कनोरिया पीजी महिला महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे पर्यावरण कार्यकर्ताओं और अन्य विशिष्ट लोगों की मौजूदगी में शिवम कुमार को सम्मानित किया गया।

c

‘यह केवल मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं’

सम्मान मिलने पर शिवम कुमार ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार केवल मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी साथियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों का सम्मान है, जिन्होंने पर्यावरण एवं सामाजिक अभियानों में मेरा सहयोग किया है।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि पेड़ों को बचाना, जल और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित पृथ्वी का निर्माण करना हम सभी का कर्तव्य है।

c

28 राज्यों से पहुंचे पर्यावरण कार्यकर्ता

कार्यक्रम में जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक विक्रांत खंडेलवाल, पद्मश्री जगदीश पारीक, पद्मश्री सुंदरराम और ‘ट्री मैन ऑफ इंडिया’ विष्णु लांबा सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

आयोजकों के अनुसार, पर्यावरण महाकुंभ में देश के 28 राज्यों से आए 100 से अधिक पर्यावरण कार्यकर्ताओं एवं पद्मश्री सम्मानित हस्तियों को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।