काशी विद्यापीठ में VC प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने किया पुस्तक और शोध पत्रिका का विमोचन
Sep 29, 2025, 17:48 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
Facebook
Profile
Join Now
Instagram
Profile
Join Now
Varanasi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के VC प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने सोमवार को वाणिज्य विभाग की शोध पत्रिका 'द काशी जनरल ऑफ कॉमर्स' (जनवरी-जून 2025 अंक) का विमोचन किया।
साथ ही VC ने प्रो. कृष्ण कुमार अग्रवाल, विभागाध्यक्ष प्रो. अजीत कुमार शुक्ल और डॉ. आयुष कुमार द्वारा संपादित पुस्तक 'इंटरनेट ऑफ थिंग्स एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन मैनेजमेंट' का भी लोकार्पण किया।
इस अवसर पर VC ने वाणिज्य एवं प्रबंध अध्ययन संकाय के सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके शोध एवं अध्ययन के योगदान की सराहना की।
विमोचन समारोह में संकायाध्यक्ष प्रो. सुधीर कुमार शुक्ल, संकायाध्यक्ष-अकादमिक प्रो. बंशीधर पांडेय, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, निदेशक-शोध एवं परियोजना डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. धनंजय विश्वकर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और विभागीय सदस्य उपस्थित रहे।
