Movie prime

काशी विद्यापीठ का मिशन मोड, गांवों में शिक्षा और जागरूकता का बड़ा अभियान

 
काशी विद्यापीठ का मिशन मोड, गांवों में शिक्षा और जागरूकता का बड़ा अभियान
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा गोद लिए गए गांवों में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

महिला अध्ययन केंद्र की प्रभारी प्रो. वंदना सिन्हा ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज जगतपुर, पंडित मातादीन सुकुल स्मारक इंटर कॉलेज रोहनियां तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकरी में आयोजित कार्यक्रमों में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के तहत भाषण प्रतियोगिता, कहानी लेखन और चित्रकला (पेंटिंग) प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही बालिकाओं में जागरूकता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए साइकिल रैली का आयोजन भी किया गया। रैली में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लेकर शिक्षा, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक चेतना विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला अध्ययन केंद्र की सदस्य प्रो. भावना वर्मा, प्रो. शैला परवीन, प्रो. अनीता सहित संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षकगण उपस्थित रहे।