Movie prime

प्रोटेक्शन एक्ट और फ्री इलाज की मांग को लेकर वकीलों का प्रदर्शन, मांगें नहीं पूरी होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी

 
प्रोटेक्शन एक्ट और फ्री इलाज की मांग को लेकर वकीलों का प्रदर्शन, मांगें नहीं पूरी होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : केंद्रीय बार एसोसिएशन, वाराणसी के तत्वावधान में मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में अधिवक्ताओं ने बृहद् धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दो प्रमुख मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाते हुए शीघ्र समाधान न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी।

दो प्रमुख मांगें

धरने में अधिवक्ताओं ने मुख्य रूप से निम्न मांगें उठाईं—

- अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल लागू किया जाए

-अधिवक्ताओं के लिए निःशुल्क/कैशलेस चिकित्सा बीमा योजना लागू की जाए

धरने की अध्यक्षता एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम ने की, जबकि संचालन महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने किया। धरना सुबह 11 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चला।

“सरकारी कर्मचारियों जैसी सुविधा मिले”

अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों को अनेक सुविधाएं दी हैं, लेकिन अधिवक्ताओं के लिए सुरक्षा और स्वास्थ्य योजनाओं में कमी है। उन्होंने अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल और कैशलेस इलाज को तत्काल लागू करने की मांग दोहराई।

महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ता समाज के लिए लगातार कार्य करते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर सरकार गंभीर नहीं है।

अधिवक्ता ओमकार नाथ शुक्ल ने कहा कि बड़ी संख्या में अधिवक्ता इस मांग को लेकर एकजुट हैं और सरकार को जल्द कदम उठाना चाहिए।

आगे की रणनीति

एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आने वाले दिनों में प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। साथ ही अगले सप्ताह पूर्वांचल बार एसोसिएशन के साथ संयुक्त आंदोलन की योजना पर भी विचार किया जा रहा है।