Movie prime

महाकुम्भ में यातायात नियंत्रण को आसान बनाने के लिए वाराणसी विकास प्राधिकरण ने 200 बैरियर्स सौंपे

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। महाकुम्भ जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विकास प्राधिकरण ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने मंगलवार को अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) राजेश कुमार पाण्डेय को कुल ₹20 लाख की लागत से निर्मित 100 मोबाइल बैरियर और 100 फोल्डिंग बैरियर सौंपे।

महाकुम्भ में यातायात नियंत्रण को आसान बनाने के लिए वाराणसी विकास प्राधिकरण ने 200 बैरियर्स सौंपे

इस पहल के तहत दिए गए बैरियर्स उच्च गुणवत्ता वाले आयरन से बनाए गए हैं, जो विशेष रूप से महाकुम्भ जैसी विशाल भीड़-भाड़ वाली घटनाओं के दौरान यातायात को नियंत्रित करने में सहायक होंगे। इन बैरियर्स का उद्देश्य शहर में यातायात को व्यवस्थित करना है, ताकि शहरवासियों, तीर्थयात्रियों और आम जनमानस के लिए यात्रा सुरक्षित और आरामदायक हो सके।

महाकुम्भ में यातायात नियंत्रण को आसान बनाने के लिए वाराणसी विकास प्राधिकरण ने 200 बैरियर्स सौंपे

यह कदम शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाने के लिए उठाया गया है, जिससे शहर में आने-जाने वालों के लिए यात्रा को सुगम बनाया जा सके।