Movie prime

वाराणसी में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी, कई मजदूर दबे; एक की मौत की आशंका
 

 
 वाराणसी में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी, कई मजदूर दबे; एक की मौत की आशंका
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। शहर के हुकुलगंज तिराहे के पास मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। तिवारी मिष्ठान के पीछे निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार तेज हवा के चलते अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय वहां कई मजदूर काम कर रहे थे, जिससे कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका है।

दीवार गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए मलबे में दबे मजदूरों को निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम को भी मौके पर तैनात किया गया है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है और मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

अब तक चार घायलों को अस्पताल भेजा गया है, जिनमें सूरज, दिनेश, अमन और करण शामिल हैं। सभी का इलाज जारी है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन एक मजदूर की मौत की आशंका जताई जा रही है।

हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही पूरी स्थिति स्पष्ट की जाएगी। खबर लगातार अपडेट की जा रही है।