Movie prime

NDPS एक्ट में बड़ी कार्रवाई: मुख्य सरगना के पिता भोला की ₹28 करोड़ की संपत्ति जब्त
 

 
  NDPS एक्ट में बड़ी कार्रवाई: मुख्य सरगना के  पिता भोला की ₹28 करोड़ की संपत्ति जब्त
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी I कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ सोनभद्र पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य सरगना बताए जा रहे शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल की करीब ₹28.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोर्ट के आदेश पर सोनभद्र पुलिस की टीम ने शुक्रवार को वाराणसी पहुंचकर यह बड़ी कार्रवाई की।

जब्त की गई संपत्तियों में बादशाह बाग कॉलोनी का आलीशान मकान, व्यावसायिक भवन, लग्ज़री वाहन और बैंक खातों में जमा बड़ी धनराशि** शामिल है। पुलिस का दावा है कि यह पूरी संपत्ति मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से खरीदी गई है। इसे एनडीपीएस एक्ट के तहत अब तक की सबसे बड़ी जब्ती माना जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई संगठित अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि भोला प्रसाद जायसवाल के खिलाफ सोनभद्र में दर्ज मामले की गहन जांच के बाद अदालत ने 22 जनवरी को कुर्की का आदेश जारी किया था, जिसके अनुपालन में वाराणसी में यह कार्रवाई की गई।

कुर्क की गई संपत्तियों का विवरण

बैंक खाते / जमा धनराशि:

इंडियन बैंक, शम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय शाखा, वाराणसी

  खाता संख्या 7622620712 – ₹53,93,276 (फिक्स्ड डिपॉजिट)
  खाता संख्या 8069294902 – ₹60,00,000 (फिक्स्ड डिपॉजिट)
  खाता संख्या 7610416827 – ₹1,44,226.94 (डेबिट फ्रीज)
  खाता संख्या 7724136676 – ₹5,45,380.05 (डेबिट फ्रीज)

वाहन (चल संपत्ति):

Mercedes-Benz GLS 450D 4MATIC

  रजिस्ट्रेशन नंबर: UP-32-PV-1111
  क्रय मूल्य: ₹1,37,25,000
  वर्तमान अनुमानित मूल्य: ₹1,22,15,000

अचल संपत्ति (आवासीय एवं व्यावसायिक भवन):

1. मकान संख्या C-27/142-C-1, जगतगंज, चेतगंज, वाराणसी

   स्वामिनी: शारदा जायसवाल (पत्नी भोला प्रसाद)
   क्रय मूल्य: ₹1,98,00,000
   रजिस्ट्री: 16.02.2023

2. मकान संख्या C-19/15-M-3-A-6, हबीबपुरा, लल्लापुरा खुर्द, वाराणसी

   स्वामिनी: शारदा जायसवाल
   क्रय मूल्य: ₹1,05,00,000
   रजिस्ट्री: 14.02.2023

3. मकान/व्यावसायिक भवन संख्या B-38/2-63-65-N, तुलसीपुर वार्ड, भेलूपुर, वाराणसी

   स्वामिनी: शारदा जायसवाल
   प्रोपराइटर: Shaili Traders
   अनुमानित मूल्य: ₹23,00,00,000 (₹23 करोड़)
   रजिस्ट्री: 05.07.2025

एसपी अभिषेक वर्मा ने स्पष्ट कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी समाज के लिए गंभीर खतरा है और इस अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सोनभद्र पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त अभियान चला रही है।

पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि नशा तस्करी या संगठित अपराध से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर समाज को इस गंभीर खतरे से बचाया जा सके।