Movie prime

वाराणसी कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 3 नए DCP की तैनाती; 2 अफसरों का तबादला
 

 
 वाराणसी कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 3 नए DCP की तैनाती; 2 अफसरों का तबादला
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। उत्तर प्रदेश शासन ने 35 IPS और PPS अफसरों की तबादला सूची जारी की है। इस सूची में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में भी बड़ा फेरबदल किया गया है। कमिश्नरेट में तीन नए अधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि दो अधिकारियों को वाराणसी से स्थानांतरित किया गया है।

वाराणसी से प्रमोद कुमार (IPS RR-2015) का तबादला कर उन्हें पुलिस अधीक्षक, साइबर मुख्यालय, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं श्रुति श्रीवास्तव (IPS RR-2020) को वाराणसी की अपर पुलिस उपायुक्त के पद से स्थानांतरित कर अपर पुलिस उपायुक्त, प्रयागराज कमिश्नरेट बनाया गया है।

वाराणसी कमिश्नरेट में इन अधिकारियों की हुई तैनाती
राजेश गुनावत (IPS RR-2021) —
सहायक पुलिस अधीक्षक, फिरोजाबाद से अपर पुलिस उपायुक्त, वाराणसी।
राजेश कुमार पाण्डेय (SPS) — पुलिस उपायुक्त, कानपुर नगर से पुलिस उपायुक्त, वाराणसी।
विनीत भटनागर (SPS) — पुलिस अधीक्षक, हापुड़ से पुलिस उपायुक्त, वाराणसी।

इस फेरबदल के बाद वाराणसी कमिश्नरेट की वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीम में बदलाव हुआ है। माना जा रहा है कि नई तैनाती के साथ कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलेगी।