Movie prime

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, सिगरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
 

 
 अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, सिगरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज और प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर 14 अप्रैल 2026 को बस स्टेशन रोडवेज परिसर के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम सिंह (30 वर्ष), पुत्र उदय नारायण सिंह, निवासी खत्रीपार थाना घोसी जनपद मऊ के रूप में हुई है।

क्या है मामला:

पीड़िता ने 13 अप्रैल 2026 को थाना सिगरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही आरोपी ने पीड़िता और उसके परिवार को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

शिकायत के आधार पर थाना सिगरा में मुकदमा संख्या 0133/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 69, 115(2), 352, 351(2) में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन  भी बरामद किया है।