Movie prime

मनीष सिंह हत्याकांड में फरार पांच पर आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, अब तक 4 गिरफ्तार

 
manish Singh
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र निवासी कारोबारी मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में शामिल पांच मुख्य आरोपी अब भी फरार हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। सभी पांच आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। वहीं पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। 

इन फरार आरोपियों पर घोषित हुआ इनाम

पुलिस ने भरथरा गांव निवासी आशीष राजभर, मनीष राजभर, दीपक राजभर, गोविंद राजभर और नागेंद्र राजभर पर इनाम घोषित किया है। सभी आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे हैं। पुलिस उनके परिजनों और करीबियों से भी पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों को भेजा गया जेल

फूलपुर पुलिस ने मनोज प्रजापति, हरिश्चंद्र राजभर, योगेंद्र प्रजापति और अभिषेक उर्फ बुद्धू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। सभी आरोपी घमहापुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

मामूली विवाद में हुई थी हत्या

जानकारी के मुताबिक रविवार रात एक महिला को कार से हल्का धक्का लग गया था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और नाराज ग्रामीणों ने दोना-पत्तल कारोबारी 36 वर्षीय मनीष सिंह पर हमला कर दिया।
हमलावरों ने बेरहमी से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। आरोप है कि हमले के दौरान सिर और चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया गया था।

गांव में तीसरे दिन भी भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। गांव में तीसरे दिन भी भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार गांव की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मृतक के चाचा अरुण कुमार सिंह की तहरीर पर आठ नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।