Movie prime

बनारस लिट फेस्ट में मनोज तिवारी का जादू: 'ए राजा जी' से 'हर-हर महादेव' तक मंत्रमुग्ध दर्शक 
 

 
 बनारस लिट फेस्ट में मनोज तिवारी का जादू: 'ए राजा जी' से 'हर-हर महादेव' तक मंत्रमुग्ध दर्शक 
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी I बनारस लिटरेचर फेस्टिवल (Banaras Lit Fest) के मंच पर शुक्रवार को भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद मनोज तिवारी ने धूम मचा दी। उनके आगमन पर दर्शकों ने 'हर-हर महादेव' के जयकारे लगाए और माहौल भक्ति से भर गया।

मनोज तिवारी ने कहा कि काशी में रहने वाला भी इस शहर को पूरी तरह नहीं जानता। बहुत बतियाना होगा, बहुत रिसर्च करना होगा, लेकिन इतना जरूर पता है कि काशी हमारे लिए एक रीचार्जिंग सेंटर है।" उन्होंने काशी की आध्यात्मिक शक्ति और ऊर्जा को रेखांकित करते हुए कहा कि यहां आकर मन और आत्मा दोनों को नई ताकत मिलती है।

प्रस्तुति के दौरान मनोज तिवारी ने भोजपुरी गीतों के साथ-साथ खुद से कंपोज किया गया 'हर-हर महादेव' का भक्ति गीत गाया। जैसे ही उन्होंने यह प्रस्तुति शुरू की, दर्शक दोनों हाथ उठाकर झूम उठे और महादेव की भक्ति में पूरी तरह लीन हो गए। मंच पर भक्ति और संगीत का अनोखा संगम देखने को मिला, जिसने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

बनारस लिट फेस्ट, जो 30 जनवरी से 1 फरवरी तक ताज गंगेज, वाराणसी में चल रहा है, साहित्य, संस्कृति, संगीत और विचारों का अनोखा मेलजोल है। मनोज तिवारी की यह उपस्थिति फेस्ट के पहले दिन की प्रमुख आकर्षण रही, जहां दर्शकों ने न केवल उनके गीतों का आनंद लिया, बल्कि काशी के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा को भी महसूस किया।

यह कार्यक्रम बनारस की सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है, जहां साहित्य और संगीत एक साथ पाठकों-दर्शकों को जोड़ रहे हैं।