Movie prime

वाराणसी में कपड़ा गोदाम में भीषण आग, कोका कोला गोदाम भी चपेट में, 15 लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए
 

 
 वाराणसी में कपड़ा गोदाम में भीषण आग, कोका कोला गोदाम भी चपेट में, 15 लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। राजातालाब क्षेत्र में गुरुवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक कपड़े के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में स्थित कोल्डड्रिंक के गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बताया जा रहा है कि जिस गोदाम में आग लगी, वह रूप चंद्र कटरा का है। आग लगने के वक्त अंदर करीब 15 लोग मौजूद थे, जो फंस गए थे। हालांकि, दमकल टीम और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इस दौरान दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के साथ-साथ रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया, जिसमें स्थानीय लोगों ने भी पूरा सहयोग किया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है।