Movie prime

नवरात्र शुरू होते ही वाराणसी में मीट-मछली की दुकानें बंद, मेयर का सख्त आदेश

 
नगर
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
वाराणसी। चैत्र नवरात्र के पावन पर्व को देखते हुए वाराणसी नगर निगम ने शहर में विशेष व्यवस्थाएं करने का फैसला लिया है। नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाली सभी मीट, मुर्गा और मछली की दुकानों को नवरात्र के दौरान पूर्ण रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

यह निर्णय सोमवार को सिगरा स्थित वाराणसी स्मार्ट सिटी ऑफिस के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता वाराणसी के महापौर अशोक कुमार तिवारी (Ashok Kumar Tiwari) ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस फैसले का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि नवरात्र के दौरान शहर में धार्मिक वातावरण बना रहे और श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान हो।

मंदिरों की ओर जाने वाले रास्तों की होगी मरम्मत

बैठक के दौरान महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नवरात्र शुरू होने से पहले शहर के सभी प्रमुख देवी मंदिरों की ओर जाने वाले मार्गों का निरीक्षण किया जाए। जिन सड़कों पर गड्ढे हैं, वहां तुरंत पैच वर्क और मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इसके साथ ही सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए सड़कों के किनारे नियमित रूप से चूने का छिड़काव करने के निर्देश भी दिए गए।

सीवर और पेयजल व्यवस्था पर सख्त निर्देश

बैठक में जलकल विभाग को विशेष रूप से सचेत किया गया। महापौर ने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान शहर में कहीं भी सीवर ओवरफ्लो की स्थिति नहीं होनी चाहिए और सभी क्षेत्रों में पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

वहीं नगर की प्रकाश व्यवस्था को लेकर आलोक विभाग को निर्देश दिया गया कि मंदिरों को जोड़ने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर स्ट्रीट लाइट पूरी तरह दुरुस्त और चालू रहें।

अधिकारियों को समन्वय से काम करने के निर्देश

बैठक में नगर आयुक्त Himanshu Nagpal ने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि नवरात्र के दौरान व्यवस्थाएं बेहतर रखने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। इस बैठक में अपर नगर आयुक्त Savita Yadav, अमित कुमार सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, जलकल महाप्रबंधक अनूप सिंह, पियूष नेहरा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।