Movie prime

मेस बंद, रिज़ल्ट लटका, अफसर गायब: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का विरोध प्रदर्शन

Varanasi: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों ने मेस सुविधा शुरू न होने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि दो महीने पहले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के निर्देश के बावजूद प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की। मेस न होने से भोजन की दिक्कत और पढ़ाई प्रभावित होने की बात कही।

 
MGKVP
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शुक्रवार को छात्रों का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिला,छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ गए। छात्रों ने आरोप लगाया कि बीते दो माह पूर्व आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने कैंपस में मेस सुविधा शुरू करने का निर्देश दिया था, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण निर्देश को अब तक लागू नहीं किया।

छात्र नेताओं ने कहा कि मेस सुविधा की अनुपस्थिति से छात्रों को खाने-पीने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि छात्रों को सही भोजन उपलब्ध नहीं होगा तो वे पढ़ाई पर ध्यान कैसे दे पाएंगे। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन बार-बार आश्वासन देता है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

f

रिज़ल्ट में गड़बड़ी और कॉपी जांच पर भी सवाल

छात्रों ने बताया कि वे पाँचवें सेमेस्टर में पहुँच चुके हैं, लेकिन उनका दूसरे सेमेस्टर का रिज़ल्ट अभी तक जारी नहीं हुआ है। कई छात्रों ने आरोप लगाया कि वे परीक्षा में उपस्थित होने के बावजूद रिज़ल्ट में उन्हें “Absent” दिखाया गया है। कुछ छात्राओं ने भी इसी समस्या को गंभीर लापरवाही बताया।

इसके साथ ही छात्रों ने दावा किया कि विश्वविद्यालय में कॉपी जांच में अनियमितताएँ की जा रही हैं। जिन छात्रों ने कक्षाओं में उपस्थिति कम की है, उन्हें प्रैक्टिकल में अधिक अंक दिए गए हैं, जबकि नियमित छात्रों को कम अंक देकर उनका भविष्य जोखिम में डाला जा रहा है। एक छात्र नेता ने कहा कि कुछ बच्चों को 50 में से 51 अंक तक दिए गए हैं, यह प्रशासन की स्पष्ट गलती दर्शाता है।

f

टैबलेट वितरण और रजिस्ट्रेशन पर भी सवाल

छात्रों ने टेबलेट वितरण प्रक्रिया में भी गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जो छात्र फर्स्ट ईयर से अंतिम वर्ष में पहुँच गए हैं, उनका अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया है, जिससे वे कई सुविधाओं से वंचित हैं।

छात्रों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी सभी माँगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा। फिलहाल कोई भी प्रशासनिक अधिकारी छात्रों से बातचीत के लिए मौके पर नहीं पहुँचा है, जिससे छात्रों में गहरा असंतोष बना हुआ है।

f