Movie prime

MGKVP प्रशासन का बड़ा आदेश: 21 नवम्बर तक छात्रों को छोड़ना होगा हॉस्टल

 
f
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (MGKVP) प्रशासन ने अपने छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों को 21 नवम्बर तक आवंटित कक्ष खाली करने का निर्देश दिया है। यह आदेश उन छात्रों पर लागू होगा जिनका स्नातक, स्नातकोत्तर या पीएचडी कोर्स पूरा हो चुका है।

मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि यह निर्देश आचार्य नरेन्द्र देव छात्रावास, लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास और जे.के. महिला छात्रावास के विद्यार्थियों के लिए जारी किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तय तिथि तक कमरा खाली न करने पर विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि नए सत्र के छात्रों को छात्रावास उपलब्ध कराने के लिए यह कदम आवश्यक है। छात्रों को समय पर अपने कक्ष खाली करने की अपील की गई है ताकि आगे की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।