MGKVP Admission 2026: बीपीएड, एलएलबी समेत 9 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा तिथि घोषित, जानें पूरा शेड्यूल
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए बीपीएड, एलएलबी, एलएलएम, बीबीए, बीसीए समेत 9 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा तिथि जारी कर दी है। परीक्षाएं 29 और 30 जून को आयोजित होंगी। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सूचना अलग से जारी की जाएगी।
वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (MGKVP) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीबीए, बीसीए, बीपीएड, एलएलबी, एलएलएम समेत कुल 9 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब अपने कोर्स के अनुसार परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में पहुंचा सकते हैं।
29 जून को इन पाठ्यक्रमों की होगी परीक्षा
कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के निर्देश पर प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है।
29 जून 2026 को बीबीए (BBA) और बीपीएड (B.P.Ed.) की प्रवेश परीक्षा सुबह 8 बजे से 10 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसी दिन बीसीए (BCA) की प्रवेश परीक्षा दोपहर बाद 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
30 जून को होंगे एलएलबी और अन्य कोर्सों के एंट्रेंस एग्जाम
विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 30 जून 2026 को एलएलबी (LLB) और एलएलएम (LLM) की प्रवेश परीक्षा सुबह 8 बजे से 10 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं बीए एलएलबी (BA LLB), एमएड (M.Ed.), एमपीएड (M.P.Ed.) और पीजीडीसीए (PGDCA) की प्रवेश परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
प्रवेश पत्र को लेकर जल्द जारी होगी सूचना
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सूचना अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और प्रवेश पोर्टल पर नियमित नजर बनाए रखें, ताकि प्रवेश पत्र जारी होते ही उसे डाउनलोड कर सकें।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि, समय और संबंधित निर्देशों की जानकारी पहले से सुनिश्चित कर लेने की सलाह दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि परीक्षा से जुड़ी हर महत्वपूर्ण सूचना आधिकारिक माध्यमों से जारी की जाएगी, इसलिए किसी भी अफवाह या अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें। सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए यह परीक्षा प्रक्रिया विश्वविद्यालय के विभिन्न व्यावसायिक और पेशेवर पाठ्यक्रमों में दाखिले का आधार बनेगी।
