MGKVP Exam 2025: काशी विद्यापीठ ने जारी किया सेमेस्टर परीक्षा शेड्यूल, BA, BCom, MA की परीक्षाएं दिसंबर से
Varanasi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तृतीय सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथियां घोषित की हैं। एम.ए., बी.ए., बी.कॉम., बी.एस-सी., एम.कॉम. और मास कम्युनिकेशन की परीक्षाएं 5 से 22 दिसंबर तक आयोजित होंगी। समय सारिणी और केंद्रों की जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Varanasi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत विभिन्न विभागों और सम्बद्ध महाविद्यालयों की तृतीय सेमेस्टर परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।
अर्थशास्त्र विभाग
एम.ए. तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 15 से 22 दिसंबर तक आयोजित होगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 से 4 बजे तक रखा गया है। विभागाध्यक्ष प्रो. अंकिता गुप्ता ने बताया कि परीक्षा की विस्तृत समय सारिणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
संबद्ध महाविद्यालय
वाराणसी, चन्दौली, भदोही, मीरजापुर और सोनभद्र के सम्बद्ध महाविद्यालयों में बी.ए., बी.कॉम., बी.एस-सी. (तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर) तथा एम.कॉम. और एम.एस-सी. (तृतीय सेमेस्टर) की परीक्षाएं 5 दिसंबर से प्रारम्भ होंगी। सहायक कुलसचिव (परीक्षा) अरिन्दम श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा केंद्रों और नोडल केंद्रों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग एवं हिन्दी पत्रकारिता संस्थान
एम.ए. मास कम्युनिकेशन तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 5 से 19 दिसंबर तक आयोजित होंगी। परीक्षा का समय सुबह 10 से 12 बजे तक निर्धारित है।एम.ए.जे.एम.सी. तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं भी 5 दिसंबर से शुरू होंगी। निदेशक डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा का समय सुबह 10 से 12 बजे तक होगा।
उल्लेखनीय है कि सभी विभागों और संस्थानों की परीक्षा समय सारिणी काशी विद्यापीठ की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
