Movie prime

MGKVP : योग की शक्ति से राष्ट्र और विश्व कल्याण - कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी

 
MGKVP : योग की शक्ति से राष्ट्र और विश्व कल्याण - कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : 11वें International Yoga Day के अवसर पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (MGKVP) में शनिवार को कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने विश्वविद्यालय परिवार के साथ योगाभ्यास कर विश्व कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ाया। विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद में 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' थीम पर आयोजित कार्यक्रम में कुलपति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के प्रयासों से योग आज विश्व स्तर पर अपनाया जा रहा है।

MGKVP : योग की शक्ति से राष्ट्र और विश्व कल्याण - कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी
MGKVP

प्रो. त्यागी ने जोर देकर कहा कि योग को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए, क्योंकि यह न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि योग की शक्ति का उपयोग समाज, राष्ट्र और विश्व कल्याण के लिए करना चाहिए। यह हमें एक-दूसरे से जोड़ता है और मानवता को जीवित रखने में मदद करता है।

MGKVP : योग की शक्ति से राष्ट्र और विश्व कल्याण - कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी

कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय के दो स्थानों क्रीड़ा परिषद और मानविकी संकाय में योगाभ्यास आयोजित किया गया। कुलपति ने सामूहिक सूर्य नमस्कार में हिस्सा लेकर विश्व कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास किया। इससे पहले गांधी अध्ययनपीठ सभागार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण का सजीव प्रसारण दिखाया गया।

MGKVP : योग की शक्ति से राष्ट्र और विश्व कल्याण - कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी

योग प्रशिक्षिका डॉ. चंद्रमणि ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, अर्ध मत्स्येंद्रासन, पश्चिमोत्तानासन, वज्रासन, कटी चक्रासन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, ओम उच्चारण और शांति पाठ के साथ योगाभ्यास कराया।

कार्यक्रम में नोडल समन्वयक योग व छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र, कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, वित्त अधिकारी प्रो. सुधीर कुमार शुक्ल, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, निदेशक आउटरीच प्रो. संजय, एलुमनी सेल निदेशक प्रो. नलिनी श्याम कामिल, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा, उपकुलसचिव हरीश चंद्र, आनन्द कुमार मौर्य, सहायक कुलसचिव डॉ. आनन्द कुमार सिंह, सुरेन्द्र कुमार, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, पाठ्यक्रम प्रभारी, एनएसएस समन्वयक, एनसीसी लेफ्टिनेंट, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवक और कैडेट्स उपस्थित रहे।