Movie prime

शहर की खामियों पर भड़के मंत्री ए.के. शर्मा, बोले— लापरवाही दिखी तो बख्शा नहीं जाएगा

Varanasi: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर की सफाई, पेयजल, जलनिकासी और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने हर वार्ड में स्वच्छता सुनिश्चित, कचरा प्रबंधन सुधार और नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।

 
cc
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने गुरुवार को सर्किट हाउस में नगर विकास विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, जलनिकासी प्रणाली और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति पर व्यापक चर्चा हुई। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि वाराणसी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी है, इसलिए यहां की शहरी व्यवस्था आदर्श और अनुकरणीय होनी चाहिए।

शर्मा ने सफाई व्यवस्था को स्मार्ट सिटी मानकों के अनुरूप मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता के उच्चतम स्तर को सुनिश्चित किया जाए। सड़क किनारे कचरे का उचित संग्रहण, डोर-टू-डोर कचरा संग्रह, नालियों की समयबद्ध सफाई और कूड़ाघरों के बेहतर प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

c

पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को पाइपलाइन लीकेज सुधार, ओवरहेड टैंकों की सफाई और ट्यूबवेलों की कार्यशीलता की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जलनिकासी व्यवस्था पर चर्चा करते हुए उन्होंने नालों की पूरी सफाई, पंपिंग स्टेशनों की मरम्मत, जाम लाइनों की पहचान और जलभराव वाले क्षेत्रों में स्थायी समाधान की दिशा में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि जलभराव की स्थिति किसी भी कीमत पर उत्पन्न नहीं होनी चाहिए और शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

c

जनहित के कार्यों में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए श्री शर्मा ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर की उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता को विभागीय कार्य का मूल आधार बताते हुए अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने का निर्देश दिया।