Movie prime

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने किया 3 सड़क निर्माण कार्यों का लोकार्पण, बोले- गुणवत्ता से पूरा हो हर निर्माण कार्य

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल Ravindra Jaiswal ने शनिवार को शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के अकथा इलाके में तीन सड़क निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय पार्षद मौजूद रहे।

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने त्वरित निधि, पूर्वांचल निधि और डूडा निधि से स्वीकृत निर्माण कार्यों का शुभारंभ करते हुए कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास को लेकर पूरी तरह गंभीर है और सभी निर्माण कार्यों को तय मानकों के अनुसार गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराया जाए।

..

इन सड़क निर्माण कार्यों का हुआ लोकार्पण

मंत्री ने अकथा चौराहे के पास स्थित वशिमठ उपवन से लगभग 100 मीटर पूर्व जय सिंह के मकान से बद्री प्रसाद गुप्त के मकान तक बनने वाली सड़क का लोकार्पण किया। इस सड़क निर्माण कार्य की लंबाई 60 मीटर है, जिस पर लगभग 10.02 लाख रुपये की लागत आएगी। यह कार्य डूडा निधि से कराया जा रहा है।

इसके अलावा वार्ड संख्या 30 उषा भवन श्रीनगर अकथा में 30 मीटर लंबे कच्चे मार्ग पर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया। इस परियोजना पर लगभग 2.71 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसे पूर्वांचल निधि से स्वीकृति मिली है।

वहीं अकथा वार्ड के श्रीनगर फेस-2 इलाके में कच्चे मार्ग पर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया गया। इस कार्य पर करीब 6.28 लाख रुपये की लागत आएगी और इसे त्वरित निधि के तहत पूरा कराया जाएगा।

अधिकारियों को दिए गुणवत्ता और तेजी के निर्देश

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन विकास कार्यों को स्वीकृति मिल चुकी है, उन्हें युद्ध स्तर पर पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए और क्षेत्रीय लोगों को योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सड़क, जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है और आने वाले समय में शहर उत्तरी क्षेत्र में कई और विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।