Movie prime

अब डर नहीं! वाराणसी में महिला पुलिस की बाइक रैली ने दिया ‘सेफ सिटी’ का भरोसा

वाराणसी में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला पुलिस द्वारा भव्य बाइक रैली निकाली गई। इस रैली का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। पुलिस आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और महिलाओं को सशक्त बनाने का संदेश दिया।

 
मिशन शक्ति 5.0
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कमिश्नरेट वाराणसी में मिशन शक्ति 5.0 के तहत एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में किया गया, जिसमें महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

रविवार को आयोजित इस जागरूकता रैली को पुलिस आयुक्त ने रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

o

रैली का रूट पुलिस लाइन साइन गेट नंबर-01 से शुरू होकर पुलिस लाइन चौराहा, कचहरी चौराहा, अंबेडकर चौराहा, जेपी मेहता, दैत्रावीर, भोजूबीर दूधसट्टी और अर्दली बाजार होते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान पीआरवी 112 की टीम भी रैली में शामिल रही, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत बनी रही।

इस अभियान के जरिए महिलाओं और बालिकाओं में आत्म-सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन की भावना को जागृत करने पर जोर दिया गया। साथ ही समाज में महिला सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया।

k

रैली के दौरान आमजन को हेल्पलाइन नंबर 1090, 1930 और 112 के बारे में जागरूक किया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर महिलाएं तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

पुलिस प्रशासन का मानना है कि ऐसे आयोजनों से समाज में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ता है और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलता है।