MLC चुनाव : मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने डाला वोट, मतदाताओं से जाना व्यवस्थाओं का हाल
Oct 23, 2026, 12:15 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
वाराणसी: सदर तहसील में विधान परिषद चुनाव के मतदान के दौरान मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने मतदान केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया और वहां मौजूद मतदाताओं से बातचीत कर सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

मंडलायुक्त ने मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं और मतदान प्रक्रिया की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मतदाताओं से पूछा कि मतदान के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है। साथ ही, केंद्र पर की गई व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने स्वयं भी अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया। इस दौरान एसडीएम सदर नितिन कुमार, सदर तहसीलदार समेत चुनाव व्यवस्था से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
