BLW में मोबाइल डेमो वैन कार्यक्रम आयोजित, कर्मचारियों को PPE उपकरणों के प्रयोग की दी गई जानकारी
Varanasi : बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) के पूर्वी मुख्य द्वार पर कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मोबाइल डेमो वैन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (PPEs) के प्रयोग, महत्व और उपयोग की सही प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन BLW की महिला रेलकर्मी नीतू ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य संरक्षा अधिकारी रामजन्म चौबे ने कहा कि सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। कर्मचारियों को कार्यस्थल पर PPE का नियमित उपयोग करना चाहिए। इस तरह के कार्यक्रम सुरक्षा संस्कृति को और मजबूत करते हैं।
डेमो वैन में दिखाए गए प्रमुख PPE उपकरण:
- फुट प्रोटेक्शन: सुरक्षा जूते और पैर की सुरक्षा के अन्य उपकरण
- फॉल प्रोटेक्शन सिस्टम: ऊँचाई पर कार्य के लिए हार्नेस व सेफ्टी बेल्ट
- कंफाइंड स्पेस प्रोटेक्शन: सीमित स्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए उपकरण
- इमरजेंसी इवैक्युएशन डिवाइस: आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी के साधन
- हेड व फेस प्रोटेक्शन: हेलमेट, सेफ्टी गॉगल्स और फेस शील्ड
- हैंड प्रोटेक्शन: विभिन्न कार्यों के अनुसार दस्ताने
विशेषज्ञों ने बताया कि इन उपकरणों के सही इस्तेमाल से कार्यस्थल पर दुर्घटनाओं और चोटों को रोका जा सकता है। सभी उपकरणों की लाइव डेमो के साथ विशेषताएं और सावधानियों को भी विस्तार से समझाया गया।
कार्यक्रम में BLW के बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। उन्होंने सुरक्षा उपकरणों का अवलोकन किया और जागरूकता सत्र में भाग लिया। यह कार्यक्रम कर्मचारियों को सुरक्षा उपायों के प्रति सजग बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल माना जा रहा है।
